WB News : हाईकोर्ट से फटकार के बाद बंगाल पुलिस ने शेख शाहजहां के खिलाफ पूरक आरोपपत्र वापस लिया

WB News : पीठ ने हाल ही में राज्य पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर अंतरिम रोक लगा दी थी. हालांकि, जब मामला एक अप्रैल को सुनवाई के लिए आया, तो न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता ने कहा कि राज्य पुलिस ने उस मामले में एक पूरक आरोपपत्र तब दायर किया है.

WB News : कलकत्ता उच्च न्यायालय की फटकार के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) के खिलाफ हत्या के एक पुराने मामले में पूरक आरोपपत्र वापस ले लिया है. शेख शाहजहां पर पांच जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय सशस्त्र बलों (सीएपीएफ) की टीमों पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप है. शहर पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पूरक आरोपपत्र वापस लेने की कार्रवाई की सूचना कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ को भी दी गयी है.

संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से संबंधित मामला

न्यायमूर्ति ने एक अप्रैल को पूरक आरोपपत्र को अदालत की अवमानना बताया और राज्य पुलिस के खिलाफ आवश्यक नियम जारी करने की चेतावनी दी. यह मामला संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से संबंधित एक पुराने केस से जुड़ा है, जिसमें राज्य पुलिस ने शाहजहां का नाम शामिल किए बिना आरोपपत्र दायर किया था. पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने बाद में आरोपपत्र में शाहजहां का नाम शामिल न करने पर आपत्ति जताते हुए न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ का दरवाजा खटखटाया.

WB News : राज्यपाल बोस ने कहा, बंगाल के शिक्षा मंत्री ममता बनर्जी के साथ कर रहे हैं मेरे रिश्ते खराब

राज्य पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर अंतरिम रोक लगा दी थी

इसके बाद पीठ ने हाल ही में राज्य पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर अंतरिम रोक लगा दी थी. हालांकि, जब मामला एक अप्रैल को सुनवाई के लिए आया, तो न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता ने कहा कि राज्य पुलिस ने उस मामले में एक पूरक आरोपपत्र तब दायर किया है जबकि अंतरिम स्थगन आदेश लागू था. इसके बाद, न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता ने घटनाक्रम पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और सवाल किया कि अदालत द्वारा जांच पर रोक लगाने के बाद राज्य पुलिस पूरक आरोपपत्र कैसे दाखिल कर सकती है. उन्होंने राज्य पुलिस को पूरक आरोप-पत्र तुरंत वापस लेने या अदालत की अवमानना के आरोपों का सामना करने का निर्देश दिया था.

WB News : कल कूचबिहार में नरेन्द्र मोदी और ममता बनर्जी की रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >