बासंती : भाजपाइयों के घरों पर हुए हमले

दक्षिण 24 परगना के जयनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बासंती में भाजपा समर्थकों के घरों पर हमले करने का आरोप है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के जयनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बासंती में भाजपा समर्थकों के घरों पर हमले करने का आरोप है. घटना मतदान के पहले यानी शुक्रवार की रात को हुई. हमले में एक किशोरी समेत पांच लोगों के घायल होने की सूचना है. सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की रात को झाड़खाली ग्राम पंचायत अंतर्गत चार नंबर नेहरू पल्ली गांव में सीताराम मंडल नामक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ. आसपास रहने वाले कुछ अन्य भाजपा समर्थकों के घरों पर भी बदमाशों ने हमला किया. इलाके में बमबाजी किये जाने के भी आरोप लगे हैं. सीताराम के अलावा पांच लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. भाजपा के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदान के पहले ही माहौल अशांत करने के इरादे से तृणमूल समर्थित बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, तृणमूल की ओर से इस आरोप को आधारहीन करार दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >