बांसबेड़िया : एटीएम में लगी आग

चुंचुड़ा थाना अंतर्गत बांसबेड़िया के बेलतला बाजार स्थित एक एटीएम में अचानक आग लग गयी.

हुगली. चुंचुड़ा थाना अंतर्गत बांसबेड़िया के बेलतला बाजार स्थित एक एटीएम में अचानक आग लग गयी. घटना की जानकारी पाकर मौके पर एक इंजन के साथ दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण नहीं मालूम हो पाया है. लेकिन दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि बैटरी के फटने की वजह से घटना हुई होगी. सूचना पाकर बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >