दुर्गापुर से मेमारी जा रही कार ने सिविक वॉलंटियर और राहगीरों को मारी टक्कर, बर्दवान में मचा हड़कंप बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के फागुतपुर के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक सिविक वॉलंटियर और कार में सवार तीन लोग शामिल हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घातक कार को जब्त कर लिया है. सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गापुर से आ रही कार जब 19 नंबर हाईवे के सर्विस रोड पर फागुतपुर के पास पहुंची, तभी उसने सड़क किनारे खड़े सिविक वॉलंटियर को टक्कर मार दी. इसके बाद अनियंत्रित होकर कार मिठाई लेकर घर जा रहे युवकों पर चढ़ गयी. हादसे में मोहम्मद तौशीन (18) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जो स्थानीय निवासी बताया गया है.कार में सवार तीन लोग भी घायल
घटना के दौरान कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग — मानस घोष, सुजाता घोष और मैनाक घोष — घायल हुए. कार को स्वयं मानस घोष चला रहे थे. ये सभी दुर्गापुर के निवासी हैं और मेमारी के देवीपुर जा रहे थे. घायल सिविक वॉलंटियर की पहचान परमानंद राय (34) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
