खोट्टाडिही ओसीपी में संडे बंद के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, कोलियरी अधिकारियों ने शनिवार रात 8 बजे के बाद अचानक रविवार को काम बंद करने का नोटिस जारी किया.

इसीएल प्रबंधन के फैसले से नाराज कर्मियों ने कोयला उत्पादन रोका

पांडवेश्वर. इसीएल के पांडवेश्वर क्षेत्र स्थित खोट्टाडिही ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) में संडे बंद का नोटिस जारी होने के बाद रविवार सुबह श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, कोलियरी अधिकारियों ने शनिवार रात 8 बजे के बाद अचानक रविवार को काम बंद करने का नोटिस जारी किया. जब कर्मचारियों ने इसका कारण पूछा तो प्रबंधन ने लगातार बारिश को इसकी वजह बताया.

श्रमिकों ने कहा– साजिश के तहत रोका गया उत्पादन : रविवार सुबह से ही ओसीपी में कोयला खनन का कार्य पूरी तरह ठप रहा. श्रमिक आशीष दास और केकेएससी नेता रूपचंद मंडल ने आरोप लगाया कि दुर्गापूजा और अन्य अवकाश के बावजूद खदान में लगातार उत्पादन जारी था और शनिवार तक दो हजार टन कोयला निकाला गया था. इसके बावजूद अचानक “संडे बंद ” का नोटिस जारी किया जाना साजिश है. श्रमिकों ने चेतावनी दी कि जब तक नोटिस वापस नहीं लिया जाता, ओसीपी में कार्य बंद रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >