डायन होने के संदेह में महिला की हत्या, फिर किया आत्मसमर्पण

घटना को लेकर सीताराम ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार मध्य रात अपने घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ सोया हुआ था.

सफेद वस्त्रों में नृत्य कर रही महिला को डायन समझा

बीरभूम. जिले के मोहम्मद बाजार थाना इलाके के शालडांगा आदिवासी पाड़ा में सोमवार रात को पड़ोसी महिला को डायन समझकर पड़ोसी युवक ने कुदाल से उसका सिर काट डाला. इसके बाद युवक ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने अभियुक्त सीताराम हेमब्रम को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को अभियुक्त को सिउड़ी अदालत में पेश किया गया.

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि मृत युवती का नाम जेसमिन बेसरा था. वह इसी मोहल्ले की रहने वाली थी. घटना को लेकर सीताराम ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार मध्य रात अपने घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ सोया हुआ था. रात दो बजे उसके घर के आंगन में जेसमिन सफेद वस्त्र में सज धज कर नृत्य कर रही थी. तभी सीताराम को कुछ आहट सुनाई दी. अंधेरा रहने के कारण वह कुछ समझ पाते इसके पूर्व वह अपने आंगन में उक्त सफेद वस्त्र में युवती को चोर अथवा डायन समझकर कमरे के पास पड़े कुदाल को उठाकर उक्त युवती के सिर पर प्रहार कर दिया. कुदाल के प्रहार से मौके पर हो पड़ोसी युवती की मौत हो गयी.

लाइट जलाने पर सीताराम ने देखा कि जिस पर उसने प्रहार किया वह कोई चोर अथवा डायन नहीं बल्कि उनके घर से चार घर दूर रहने वाली जेसमिन थी. रक्तरंजित अवस्था में जेसमिन के शव को देख सीताराम घबरा गया. वह रात में ही मोहम्मद बाजार थाने पहुंचा और पुलिस को सारी जानकारी दी.

घटना को सुनकर पहले तो पुलिस ने विश्वास नहीं किया. बाद में सीताराम के घर पहुंचने पर शव को देख पुलिस हतप्रभ हो गयी. शव को बरामद कर सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं मंगलवार देर शाम सीताराम को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर इलाके में हड़कंप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >