West Bengal : आसनसोल में आफत बनी बारिश, कई इलाके जलमग्न

West Bengal : प्रशासन की तरफ से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जब भी बारिश होती है, लोगों को वही पुरानी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

West Bengal राम कुमार/ निमाई दास : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लगातार हो रही बारिश के कारण रेल पार का इलाका पानी में डूब गया है. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस के अधिकारी लगातार जलमग्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और लोगों को सावधान रहने के लिये अलर्ट कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का आरोप, आसनसोल नगर निगम बना उदासीन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी बारिश होती है रेल पार इलाका जलमग्न हो जाता है. प्रशासन की तरफ से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जब भी बारिश होती है, लोगों को वही पुरानी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पुलिस के अधिकारी तो बीच-बीच में आकर उन्हें सावधान कर रहे हैं लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यहां पर नहीं आए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई घरों में पानी घुस जाने की वजह से लोगों को रोज मर्रा के सामान उपलब्ध होने में दिक्कतें आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर कितने दिनों तक उनको यह परेशानी झेलनी पड़ेगी.

Also read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों को फिर आया ममता बनर्जी का बुलावा

दुर्गापुर के कई इलाकों में भरा पानी

दुर्गापुर के वार्ड नंबर 13 मेनगेट का एक बड़ा इलाका डूबा गया है. इलाके के कई लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है. दुर्गापुर उपमंडल प्रशासन और दुर्गापुर नगर निगम निगरानी कर रहा है. दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई ने कहा कि जलजमाव से लोगाें की परेशानी बढ़ गई है.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : राज्य सरकार ने फिर जूनियर डाॅक्टर को लिखा पत्र,ममता बनर्जी संग बैठक के लिये किया आमंत्रित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >