परासकोल कोलियरी के पास पानी टंकी ढहने से पानी सप्लाई ठप

उसके बाद एक तरफ की टंकी की पूरी दीवार ही ढह गयी. जिसके कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया.

अंडाल. इसीएल के काजोड़ा एरिया के परासकोल कोलियरी के पास बनी पुरानी पानी टंकी अचानक टूट कर गिरने से आसपास के घरों में पानी सप्लाई ठप हो गया. घटना के संबंध में स्थानीय निवासी संजय नोनिया ने कहा कि रात करीब दो बजे के करीब जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस जा रहे थे तभी अचानक उन्होंने देखा कि पहले पानी टंकी का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया. उसके बाद एक तरफ की टंकी की पूरी दीवार ही ढह गयी. जिसके कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया. उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नही हुआ. यह टंकी इसीएल काजोड़ा के परासकोल 6 नंबर चानक के अंतगर्त आती है. उन्होंने कहा कि इसीएल प्रबंधन द्वारा टंकी का रखरखाव नहीं किये जाने से यह हादसा हुआ. टंकी के गिरने से श्रमिक आवासों में पानी सप्लाई ठप हो गयी. प्रबंधन पानी सप्लाई के लिए अलग उपाय कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >