डाक विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो कर्मचारियों की हो गयी मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गया जिससे मौके पर ही अफरातफरी मच गयी.

कोलकाता से आसनसोल जा रही वैन की गलसी में ट्रक से टक्कर बर्दवान/पानागढ़. कोलकाता से आसनसोल जा रहा डाक विभाग का एक वाहन मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गयी. हादसा पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के गलीग्राम के पास 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गया जिससे मौके पर ही अफरातफरी मच गयी.

मृतकों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई

हादसे में वाहन चालक संजय विश्वास (निवासी तेहट्टो, नदिया) और एक अन्य कर्मचारी गौतम पाल (निवासी रिसड़ा, हुगली) की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डाक विभाग का वाहन कोलकाता मुख्यालय से आसनसोल की ओर जा रहा था. गलीग्राम के पास ट्रक से टकराने के बाद चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे कर्मचारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >