चोरी की बाइक डिलीवरी करने आये दो आरोपी हुए गिरफ्तार

आसनसोल नॉर्थ थाने की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

आसनसोल. बाइक चोरी के मामले में आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली. कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर पुलिस फांडी अंतर्गत सीतारामपुर मास्टरपाड़ा, लाला मंदिर इलाके का निवासी राहुल सिन्हा (26) और सुमित प्रसाद (24) को चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. ये लोग बाइक लेकर आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ज्योति नगर रोड में आये थे, बाइक को यहीं अपने साथी को डिलीवरी करना था. इसकी सूचना पुलिस को मिल गयी और घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. सहायक अवर निरीक्षक जितेन्द्रनाथ योगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 522/25 में बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. दोनों आरोपियों को मंगलवार अदालत में चालान किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज हो गयी और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार कुल्टी थाना पुलिस इन दोनों आरोपियों को अपने यहां हुई बाइक चोरी के मामले में रिमांड पर लेने की तैयारी में है. आसनसोल नॉर्थ थाना के जहांगीरी मोहल्ला टीओपी में तैनात सहायक अवर निरीक्षक श्री योगी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध हालत में बाइक से इलाके में घूम रहे हैं. जिसके आधार पर पुलिस टीम के साथ ज्योतिनगर रोड इलाके में पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगे. इन्हें घेर कर पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे थे कि इलाके में क्या कर रहे हैं? जब बाइक का पेपर मांगा गया तो दोनों बाइक छोड़ने भागने लगे. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाइक चोरी की है. दो दिन पहले नियामतपुर इलाके से चुरायी गयी थी. यहां बाइक अपने साथी को डिलीवरी करने आये थे. साथी जबतक नहीं आ रहा था, उसी दौरान राहगीरों से छिनतई की भी योजना बनायी थी. इसी बीच पुलिस पहुंच गयी और उन्हें पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >