NH-19 पर हादसा : डिवाइडर से टकरा कर पलटा रिफाइंड ऑयल से लदा ट्रक

पश्चिम बर्दवान के राजबांध में NH-19 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. रिफाइंड ऑयल से लदा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया. गनीमत रही कि चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया.

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र स्थित राजबांध में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-19 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलकाता से धनबाद की ओर जा रहा रिफाइंड ऑयल से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गया.हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया.

चालक और खलासी दोनों ट्रक के केबिन में फंसे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलटकर सड़क पर फैल गया. दुर्घटना के समय चालक और खलासी दोनों ट्रक के केबिन में ही फंस गए. स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और सूचना मिलते ही कांकसा थाना पुलिस तथा कांकसा ट्रैफिक गार्ड की टीम मौके पर पहुंच गई. संयुक्त प्रयास से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया.

वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन शुरू

हादसे के कारण हाईवे-19 के इस हिस्से में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने तत्काल वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन शुरू कराया ताकि जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके.इसके बाद क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने का अभियान शुरू किया गया, जिससे धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा.पुलिस की शुरुआती जांच में चालक ने बताया कि सुबह के समय वाहन चलाते हुए उसे नींद की झपकी (माइक्रो स्लीप) आ गई थी, जिसके कारण ट्रक पर से उसका नियंत्रण हट गया और यह हादसा हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हादसे के वक्त सड़क पर कम भीड़ थी

गनीमत रही कि यह दुर्घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर अपेक्षाकृत कम भीड़ थी. जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह राजबांध का अत्यंत व्यस्त इलाका है.यहां कई सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के टर्मिनल, निजी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थित हैं तथा पूरे दिन भारी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है.यदि यही हादसा व्यस्त समय में होता, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था.फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक को हटाकर पूरी तरह से यातायात सामान्य करने का प्रयास जारी है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mukesh tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >