सड़क किनारे मिला टोटो चालक का शव

माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया.

बांकुड़ा. सोमवार की सुबह बांकुड़ा के कोतुलपुर स्थित रामचक चौराहे से सटे इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला. मृत युवक की शिनाख्त महादेव चक्रवर्ती (38) के रूप में हुई है. वह पेशे से टोटो चालक था और कोतुलपुर के मदनमोहनपुर ग्राम पंचायत के मधुबन गांव में रहता था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति रविवार रात अपनी बाइक से निकला था. माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. परिणामस्वरूप बाइक समेत वह एक हाई ड्रेन में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं उसकी मौत हो गयी. सोमवार सुबह राहगीरों ने उसका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. कोतुलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विष्णुपुर जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >