घर में चोरी के बाद चोरों ने लगायी आग

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की मालिक ताजमीरा खातून पूजा की छुट्टी पर अपने गांव मुर्शिदाबाद गयी हुई थी.

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के चेतन बाड़ी बगान इलाके में चोरों ने एक महिला के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घर में आग लगा दी. घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की मालिक ताजमीरा खातून पूजा की छुट्टी पर अपने गांव मुर्शिदाबाद गयी हुई थी. मंगलवार देर रात चोरों ने उनके बर्दवान वाले मकान की टाली को तोड़कर घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर से सोने चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर वे चंपत हो गये. साथ ही चोरों ने घर में आग भी लगा दी. बुधवार सुबह घटना के प्रकाश में आने पर स्थानीय लोगों ने ताजमीरा के एक रिश्तेदार को सूचना दी. इसके बाद आग को नियंत्रित किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >