2 दिनों में 275 घरों की जनगणना पूरी कर शिक्षक बृषकेतु कुइरी ने पेश की मिसाल

पुरुलिया के शिक्षक बृषकेतु कुइरी ने मात्र दो दिनों में 275 घरों की जनगणना पूरी कर कार्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की है. जानें उनकी इस उपलब्धि के बारे में.

शिक्षक की नियमित जिम्मेदारी के साथ महत्वपूर्ण सरकारी दायित्व को भी पूरी निष्ठा से निभाते हुए पुरुलिया जिले के के गांगी गांव निवासी तथा पिड़रगोड़िया प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक बृषकेतु कुइरी ने मिसाल पेश की है. वर्ष 2026 की जनगणना के हाउस लिस्टिंग चरण में एनुमरेटर के रूप में नियुक्त बृषकेतु कुइरी ने अपने जिम्मे HLB 0004-पिड़रगोड़िया के 275 Census Houses की हाउस लिस्टिंग का काम महज दो दिनों में पूरा कर लिया. उन्होंने HLB 0004 का लेआउट मैप तैयार करने से लेकर कुल 179 भवनों में स्थित 275 Census Houses का आवश्यक विवरण HLO ऐप के माध्यम से अपलोड करने सहित हाउस लिस्टिंग से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा किया. बताया जाता है कि बृषकेतु कुइरी ने इससे पहले एस आई आर के दौरान भी बीएलओ के रूप में अपनी जिम्मेदारी महज 15 दिनों में पूरी की थी, जिसके लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था. अब जनगणना के कार्य में भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और कर्मनिष्ठा का परिचय दिया है.

शिक्षक बृषकेतु कुइरी| Prabhat Khabar Network

बृषकेतु कुइरी ने बताया कि पिड़रगोड़िया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक होने के कारण उन्हें गांव की गलियों, घरों और जनसंख्या क्षेत्र की अच्छी जानकारी थी. जनगणना का काम शुरू होने से पहले उन्होंने विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुकुमार चट्टोराज के साथ पूरे गांव का दौरा कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं. उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2026, रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सुबह से ही वे हाउस लिस्टिंग के कार्य में जुट गए. सुबह से शाम तक घर-घर जाकर रफ मैप तैयार करने और एच एल ओऐप पर आवश्यक जानकारी अपलोड करने का काम किया. पहले ही दिन उन्होंने करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया इसके बाद 17 अगस्त को विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ सुबह और शाम समय निकालकर शेष हाउस लिस्टिंग का काम भी पूरा कर लिया. बृषकेतु कुइरी ने इस कार्य को पूरा करने में विद्यालय के प्रधान शिक्षक, जनगणना सुपरवाइजर, ब्लॉक प्रशासन और ग्रामीणों से मिले सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार जताया. शिक्षक की जिम्मेदारी और सरकारी दायित्व दोनों को समान निष्ठा से निभाकर उन्होंने कार्य के प्रति समर्पण की एक उल्लेखनीय मिसाल पेश की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hansraj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >