पिटाई कांड में सातवें आरोपी को हवालात, बाकी भेजे गये जेल

गुरुवार को महकमा अदालत में पेश करने पर उसे चार दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया.

दुर्गापुर. कोकओवन थाने की पुलिस ने वाहन रोक कर मवेशी मालिकों की सरेआम पिटाई करने के मामले में सातवें आरोपी प्रदीप बारुई(28) को गिरफ्तार किया. गुरुवार को महकमा अदालत में पेश करने पर उसे चार दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. आरोपी श्यामपुर कॉलोनी का निवासी है. दूसरी ओर, मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों अनीस भट्टाचार्य, दीपक दास, वासुदेव बाद्दकर व किरण मान को रिमांड पूरी होने पर फिर गुरुवार को महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 101/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/117(2)/109(1)/303(2)/137(2)/324(4)/351(2) बीएनएस के अधीन मामला दर्ज किया गया है. वहीं, घटना का मुख्य आरोपी पारिजात गांगुली अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो सारे आरोपी भाजपा समर्थक हैं. उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को दोपहर बांकुड़ा के हाटसुरिया पशु हाट से दर्जनों गायें खरीद पिकअप वैन से मालिक को दुर्गापुर के रास्ते अपने घर जेमुआ लौट रहे थे. रास्ते में उनकी गाड़ी को कथित भाजपाइयों ने गेमन ब्रिज के पास रोक लिया और पशु तस्कर होने का आरोप लगाते हुए मवेशी मालिकों को पीट दिया. गायों को छुड़ा कर जंगल में छोड़ दिया. आरोप है कि भाजपाइयों ने वाहन चालकों की भी पिटाई कर दी थी. घटना के बाद शहर में हलचल मच गयी. घटना के कुछ देर बाद तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कोकओवन थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को दबोचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >