आरपीएफ ने यात्रियों को लौटायी खोई हुई वस्तुएं

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी और यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया.

ऑपरेशन अमानत के तहत मिली सफलता, मोबाइल, हैंडबैग और घड़ी लौटायी गयी

बांकुड़ा. शनिवार को बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के एएसआइ एसके सिन्हाबाबू और कॉन्स्टेबल यूके पांडा ने प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक सुनहरे रंग का मोबाइल फोन लावारिस हालत में पाया. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी और यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया. इसके बाद मोबाइल को “ऑपरेशन अमानत ” के तहत बरामद कर आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित रखा गया. जांच के बाद मालिक की पहचान की गयी और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर मोबाइल वापस लौटा दिया गया.

हैंडबैग और घड़ी भी यात्रियों को लौटायी गयी

इसी तरह, एएसआई वीपी. सिंह और एचसी जेपी कापरी को सूचना मिली कि प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक महिला यात्री का नीले रंग का हैंडबैग छूट गया है. जांच के दौरान आरपीएफ सहायता बूथ के पास बेंच पर वह बैग बरामद हुआ. इसे भी “ऑपरेशन अमानत ” के तहत पोस्ट में जमा किया गया और बाद में सही दस्तावेजों की जांच के बाद यात्री को सौंप दिया गया. यात्री ने आरपीएफ की तत्परता के लिए धन्यवाद दिया. एक अन्य घटना में एएसआई ओएन मिश्रा और हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने प्लेटफार्म संख्या 1 पर नये पैदल पुल के पास एक सिल्वर रंग की सोनाटा घड़ी बरामद की. बाद में जांच के आधार पर उसका असली मालिक सामने आया, जिसने पहचान पत्र दिखाकर घड़ी प्राप्त की. आरपीएफ ने सभी वस्तुएं उचित सत्यापन के बाद उनके असली मालिकों को लौटा दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >