बांकुड़ा.
आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा की ओर से ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत अलग-अलग घटना में दो यात्रियों के खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर लौटा दिये. सोमवार सुबह आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा की ओर से बांकुड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर निगरानी की जा रही थी, तभी बेंच पर एक मोबाइल फोन पड़ा दिखा. तदनुसार आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के एसआइ एके पांडेय और कांस्टेबल एके मंडल ने तुरंत उस पर ध्यान दिया और वहां मौजूद यात्रियों से पूछने पर किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया. फिर ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत उस मोबाइल को बरामद कर उसके मालिक से संपर्क किया गया. उसे वैध दस्तावेज के साथ बांकुड़ा आरपीएफ पोस्ट में आने को कहा गया. फिर यात्री के आने पर उसके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सेलफोन को उसे सौंप दिया गया. अन्य घटना में बांकुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के अनुसार आरपीएफ की लेडी सब-इंस्पेक्टर अल्पना कुमारी ने आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के कांस्टेबल के मंडल के साथ ड्यूटी के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर उस मोबाइल फोन को देख कर तब वहां मौजूद यात्रियों से पूछा, तो किसी ने उस पर अपना दावा नहीं किया. फिर ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत उस मोबाइल फोन को बरामद कर उसके मालिक से संपर्क किया गया और जरूरी वैध कागजात के साथ आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा बुलाया गया. फिर वैध कागजात के साथ यात्री आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में आया, जहां कागजात के सत्यापन व अन्य औपचारिकताएं पूरी करके सेलफोन को उस यात्री को दे दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
