घर में अकेली आदिवासी महिला से किया रेप

पीड़िता का हुआ मेडिकल टेस्ट

आसनसोल/नियामतपुर. कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकतोड़िया पुलिस फांडी अंतर्गत रक्ता गांव में गुरुवार मध्यरात्रि में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आते ही सुबह से इलाके में तनाव फैल गया. आरोपी की पहचान होने के बाद लोगों ने उसे खोज निकाला और जमकर पिटायी करने के बाद गुरुवार दोपहर को उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता में अपरान्ह तीन बजे थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी. गुरुवार रात को ही पीड़िता की मेडिकल जांच कराया गया. शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज होगा. शिकायत के आधार पर रेप के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ा गया है. जिसके कारण इस मामले का जांच अधिकारी एसीपी (कुल्टी) को दिया गया है. क्या ही पूरा मामला : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति रात को घर पर नहीं थे और वह घर में अकेली थी. बुधवार रात करीब पौने एक बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आयी. वह सोची कि पति आये होंगे. जैसे ही दरवाजा खोली, देखा पड़ोसी दीनू गोप है. दीनू जबरन घर में घुस आया और उनके साथ दुष्कर्म किया. जाने से पहले उसने धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को हुई तो जान से मार देंगे. पति के घर वापस लौटते ही उसने पूरी घटना उसे बता दी. जिसके बाद आदिवासी समाज में यह मामला आ गया और दीनू की तलाश शुरू हो गयी. आरोपी मिलते ही लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने तुरंत महिला को थाने बुलाकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. इस घटना से इलाके में तनाव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >