आरजी कर अस्पताल की घटना के खिलाफ रैली

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर सोमवार की देर शाम वाममोर्चा की ओर से भिरिंगी मोड़ से पांचमाथा मोड़ तक एक विरोध रैली निकाली गयी.

दुर्गापुर.

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर सोमवार की देर शाम वाममोर्चा की ओर से भिरिंगी मोड़ से पांचमाथा मोड़ तक एक विरोध रैली निकाली गयी. इस रैली में काफी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गयी. रैली में महिलाओं की तादाद काफी रही. इस दौरान प्रदर्शनकारियो ने दोषियों को दंडित करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया. लोगों में प्रशासन के प्रति काफी रोष देखा गया. मौके पर वामपंथी नेताओं ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >