आद्रा मंडल के 55 रेलकर्मियों को रेल सेवा सम्मान

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल की ओर से अपने 55 रेलकर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पुरुलिया. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल की ओर से अपने 55 रेलकर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. शुक्रवार शाम आद्रा कल्याण मंडप में आयोजित 69वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) सुमित नरुला के अलावा साउथ ईस्टर्न रेलवे वीमेंस ऑर्गनाइजेशन(सर्वो) की अध्यक्ष मालविका नरुला के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक खगेंद्रनाथ घोष एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. वर्ष 2024 में आद्रा मंडल के अधीन विभिन्न विभागों के 55 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति-पत्र के साथ इनामी राशि भी दी गयी. मौके पर मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरुला ने कहा कि रेल सेवा पुरस्कार के माध्यम से मंडल में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >