पुरुलिया पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और करियर मार्गदर्शन की दी जानकारी,

पुरुलिया पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और करियर मार्गदर्शन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुरुलिया पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और करियर मार्गदर्शन की दी जानकारी, पुरुलिया,,जागरूकता ही सुरक्षित भविष्य की नींव है इसी उद्देश्य के साथ पुरुलिया जिला पुलिस ने अपने जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को झालदा थाना क्षेत्र के झालदा गर्ल्स हाई स्कूल तथा आड़शा थाना क्षेत्र के सिरकाबाद हाई स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान करियर मार्गदर्शन, यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह रोकथाम, ईव-टीजिंग की रोकथाम, सामाजिक मूल्यों, विभिन्न जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपाय तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया. पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन के नंबरों की जानकारी भी दी. साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित सूचना-पत्र भी विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए. पुरुलिया जिला पुलिस ने कहा कि जागरूक नागरिकों का निर्माण ही सुरक्षित समाज की पहली शर्त है. इसी उद्देश्य के तहत भविष्य में भी जिले के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hansraj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >