जंगल में पेड़ से लटकी मिली वधू तीन ससुराली ले जाये गये थाने

शनिवार को रानीगंज के काठगादा के पास बर्न स्टैंडर्ड कारखाना परिसर में विवाहित महिला का पेड़ से लटका शव पाया गया. उसकी पहचान पुलिस ने सरस्वती बाउरी(20) के रूप में की. घटना का पता चलते ही उसके मायकेवालों ने थाने में जाकर शिकायत की कि सरस्वती की दहेज के लिए हत्या करके मामले को खुदकुशी की शक्ल देने की कोशिश की गयी है.

रानीगंज.

शनिवार को रानीगंज के काठगादा के पास बर्न स्टैंडर्ड कारखाना परिसर में विवाहित महिला का पेड़ से लटका शव पाया गया. उसकी पहचान पुलिस ने सरस्वती बाउरी(20) के रूप में की. घटना का पता चलते ही उसके मायकेवालों ने थाने में जाकर शिकायत की कि सरस्वती की दहेज के लिए हत्या करके मामले को खुदकुशी की शक्ल देने की कोशिश की गयी है. इस पर पुलिस उसकी ससुराल के तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गयी. ध्यान रहे कि मेजिया के कालिदासपुर जर्सा कॉलोनी की रहनेवाली सरस्वती बाउरी(20) की शादी डेढ़ साल पहले रानीगंज के काठगादा के निवासी नारायण बाउरी के बेटे विशाल बाउरी के साथ हुई थी. इस घटना के बाद सरस्वती के माता-पिता, मानता मुंडा व पेलंग मुंडा ने विवाहित बेटी के पति विशाल बाउरी, ससुर नारायण बाउरी और पति के चाचा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये हैं. तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में लग गयी है.

सरस्वती के मायकेवालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सरस्वती के ससुराल वाले उनसे लगातार विभिन्न प्रकार की मांगें करते थे. उन्होंने बताया कि कभी गाड़ी की मांग की जाती थी, तो कभी सरस्वती के पति विशाल अपने व्यापार के लिए पैसों की मांग करते थे. मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी मांगों को पूरा न कर पाने के कारण ही उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी. मामले की गहन जांच में पुलिस लग गयी है. पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर बारीकी से विचार किया जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का. फिलहाल हिरासत में लिये गये तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >