जिले में 4,27,980 में से 11,173 लोग एसआइआर की सुनवाई प्रक्रिया में रहे अनुपस्थित, 2118 तक नहीं पहुंचा नोटिस

जटिलता. एसआइआर को लेकर सुनवाई की प्रक्रिया समाप्त, तकनीकी काम शुरू

ड्राफ्ट रोल में कुल 20,20,966 मतदाताओं में से 4,27,980 को भेजा गया था नोटिस

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसि और अनमैप्ड मतदाताओं को भेजा गया था नोटिसआसनसोल. एसआइआर की प्रक्रिया के तहत सुनवाई का कार्य शनिवार को समाप्त होने के बाद भी अधिकारियों का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन में कुछ ही दिन शेष हैं और इस बीच सुनवाई में उपस्थित सभी मतदाताओं के कागजातों की जांच करके उनका निष्पादन करना है. कागजातों की वैधता जांच में काफी समय लगने की संभावना है, ऐसे में सुनवाई में शामिल मतदाताओं का क्या होगा? जिनके कागजातों की जांच समय सीमा के अंदर नहीं पूरी होगी? इसे लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है.

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के हिसाब से जिले में कुल 20,20,966 मतदाताओं में से 4,27,980 मतदाताओं को एसआइआर की सुनवाई में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया गया. इनमें दो तरह के मतदाता थे. एक अनमैप्ड मतदाता जो अंतिम एसआइआर से खुद को या अपने पिता-माता, दादा-दादी का लिंक नहीं जोड़ पाये और दूसरे लॉजिकल डिस्क्रिपेंसि मतदाता, जिनके नामों में कुछ गलती थी. अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या 1,45,706 और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसि मतदाताओं की संख्या 2,82,232 थी. सुनवाई में 11,173 अनुपस्थित रहे और 2118 को नोटिस ही नहीं दिया जा सका. उनके पते पर वे नहीं मिले.

कागजातों की जांच में हो रही है भारी समस्या

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुनवाई के दौरान मतदाता जो कागजात दे रहे हैं, वह जमा लिया जा रहा है और जांच के बाद ही उनके नाम के आगे ओके की मुहर लगायी जा रही है. हजारों मतदाताओं के डॉक्युमेंट्स ऐसे हैं, जो वेरिफिकेशन के लिए दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे हैं. उदाहरण के तौर पर किसी ने दूसरे राज्य से बोर्ड परीक्षा का कागजात जमा दिया. उस कागजात के वेरिफिकेशन के लिए संबंधित राज्य के बोर्ड को भेजा जायेगा. वहां से पुष्टि होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. वेरिफिकेशन के लिए यह कागजात राज्य सीइओ कार्यालय को भेजना होगा. वहां से वह कागजात जिस राज्य से जुड़ा होगा, वहां के सीइओ कार्यालय को भेजा जायेगा. वहां से फिर जवाब आयेगा. यह प्रक्रिया इतनी जटिल है कि निर्धारित समय पर जवाब मिलना टेढ़ी खीर है. पुष्टि नहीं होने पर उस मतदाता का नाम सूची में रहेगा या नहीं. इसे लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है. जिला में 1,40,631 मतदाताओं के कागजात का निष्पादन नहीं हुआ है. जिसकी प्रक्रिया जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >