गर्ल्स कॉलेज की गवर्निंग बॉडी मीटिंग में विकास पर हुई चर्चा

आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन राज्य के श्रम, विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मंत्री मलय घटक के अलावा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की टीचर इंचार्ज डॉ मोनिका साहा और गवर्निंग बॉडी के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.

आसनसोल.

आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन राज्य के श्रम, विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मंत्री मलय घटक के अलावा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की टीचर इंचार्ज डॉ मोनिका साहा और गवर्निंग बॉडी के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. बाद में टीचर इंचार्ज डॉ मोनिका साहा ने कहा कि आज कॉलेज के गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई, जिसमें चेयरमैन मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे. उनकी मौजूदगी में कॉलेज के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई. कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही कॉलेज के पठन-पाठन को और बेहतर करने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि आज की चर्चा काफी सकारात्मक माहौल में हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >