अक्षय तृतीया पर रथ यात्रा को लेकर दुर्गापुर में खूंटी पूजन

बुधवार अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहर के विभिन्न इलाके में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वहीं स्टील टाउनशिप के अकबर रोड स्कूल मैदान में इस्कॉन मंदिर के तत्वाधान में रथ यात्रा महोत्सव को लेकर बनने वाले पंडाल का खूंटी पूजन वेद मंत्रोंच्चार से किया गया.

दुर्गापुर.

मौके पर इस्कॉन मंदिर के महाराज औदार्य चंद्र दास सहित कमेटी के कई सदस्य उपस्थित थे. महाराज ने बताया कि आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. आज के दिन बहुत से गुनी महाराज का जन्मदिन है. आज के दिन ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना की है. जहां पूरे देश से भक्तगण पहुंच रहे हैं. इस वर्ष होने वाली रथ यात्रा को लेकर खूंटी पूजा की गयी है. इस बार रथ यात्रा 27 जून को निकाली जायेगी. रथ यात्रा के दौरान पांच जुलाई तक अकबर रोड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये0 जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >