दुर्गापुर में मिठाई से बनायी लियोनेल मेसी की जीवंत प्रतिमा, देखने के लिए उमड़ी खेल प्रेमियों की भीड़

FIFA World Cup Craze: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मिठाई व्यवसायी ने फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी की खोया और फूड कलर से एक जीवंत प्रतिमा बनायी है. यह अनोखी कलाकृति फुटबॉल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

FIFA World Cup Craze: फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल के बढ़ते रोमांच के बीच पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मामरा बाजार में फुटबॉल का क्रेज अलग ही लेवल पर है. खेल के प्रति दीवानगी के लिए मशहूर बंगाल में एक मिठाई कारोबारी ने अपने पसंदीदा दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की मिठाई से बेहद आकर्षक और जीवंत प्रतिमा तैयार की है. मिठाई से बनी मेसी की यह अनूठी कलाकृति पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसे देखने के लिए दुकान पर फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है. लोग मेसी की इस ‘स्वीट स्टैच्यू’ के साथ सेल्फी ले रहे हैं.

डेढ़ किलो खोया और फूड कलर से उकेरे मेसी के चेहरे के भाव

मामरा बाजार के मिठाई व्यवसायी देवाशीष घोष बचपन से ही अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के प्रशंसक और समर्थक हैं. उन्होंने विश्व कप के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी मेसी के प्रति अपनी दीवानगी और सम्मान जाहिर करने के लिए यह कलात्मक तरीका चुना. उन्होंने लगभग डेढ़ किलो खोया (Mawa), विभिन्न मिठाई सामग्रियों और फूड कलर (खाद्य रंगों) का इस्तेमाल कर मेसी की यह प्रतिमा तैयार की. प्रतिमा में मेसी के चेहरे के बारीक भाव, उनकी दाढ़ी, बाल और अर्जेंटीना की नीली-सफेद जर्सी के रंगों को बेहद बारीकी से उकेरा गया है.

ये भी पढ़ें: लियोनेल मेसी ने रचा नया विश्व रिकॉर्ड, बतौर कप्तान तीसरी बार फाइनल में

मेसी के हाथों में होगी विश्व कप ट्रॉफी : घोष

कलाकृति के बारे में बताते हुए व्यवसायी देवाशीष घोष ने बताया कि इलाके में हुई लगातार बारिश के कारण मौसम सही न होने से वे बड़े आकार की प्रतिमा नहीं बना सके. मेसी और अर्जेंटीना के प्रति अपना उत्साह जताते हुए उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि इस बार लियोनेल मेसी विश्व कप जीतकर नया इतिहास रचेंगे और विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी उनके हाथों में होगी.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर्स कौन है ? रोनाल्डो, मेसी या एमबापे, जानें किसके पास कितनी दौलत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >