तृणमूल शरणार्थी सेल के राज्य सम्मेलन को ले सभा

मंगलवार शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में पश्चिम बंग तृणमूल कांग्रेस नमःशुद्र व उदवास्तु सेल पश्चिम बर्दवान की ओर से जिला कर्मी सभा एंव जिला जिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रस्तुति सभा आयोजित की गई.

दुर्गापुर.

मंगलवार शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में पश्चिम बंग तृणमूल कांग्रेस नमःशुद्र व उदवास्तु सेल पश्चिम बर्दवान की ओर से जिला कर्मी सभा एंव जिला जिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रस्तुति सभा आयोजित की गई.

मौके पर सेल के प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत सरकार ,पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ,मतुवा समाज के स्वपन गोसाईं ,दो नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष उज्जवल मुखर्जी सहित मतुवा समाज के कई सदस्य मौजूद थे. श्री सरकार ने कहा कि राज्य सम्मेलन होने जा रहा है .जिसको लेकर बैठक हुई है .बैठक में सभी को एक साथ मिलकर काम करने के लिए कहा गया है. राज्य सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग वहां पहुंच सके जिसकी तैयारी चल रही है.

प्रत्येक वार्ड एवं ब्लॉक में छोटे-छोटे सभा करने के लिए कहा गया है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पांडेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समक्ष रखा. श्री चक्रवर्ती ने सभी को एक साथ मिलकर चलने के लिए कहा है. इसके बाद माध्यमिक में अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >