जामुड़िया : एसटी समुदाय पर हमले के खिलाफ केंदा फांड़ी का किया घेराव

प्रदर्शनकारियों ने राज्य की मुख्यमंत्री के त्यागपत्र की मांग करते हुए लगातार नारेबाजी की.

प्रदर्शन में पहुंचे फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू भी

जामुड़िया. राज्यभर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लोगों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में भाजपा ने बुधवार को जामुड़िया मंडल-2 की ओर से केंदा फाड़ी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस आंदोलन में दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गा मुर्मू भी मौजूद रहीं. चिचुरिया मोड़ से शुरू हुई भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की पदयात्रा केंदा फाड़ी के मुख्य द्वार तक पहुंची, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी तीर-धनुष लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने राज्य की मुख्यमंत्री के त्यागपत्र की मांग करते हुए लगातार नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान विधायक दुर्गादास मुर्मू और कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गयी. बाद में पुलिस के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क से हटे, लेकिन उन्होंने फांड़ी के गेट को घेर कर प्रदर्शन जारी रखा.

विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा कि हाल ही में उत्तर बंगाल में बाढ़ राहत कार्य के दौरान मालदा के सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर हमले की घटना हुई थी. साथ ही उन्होंने रामपुरहाट में नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या और दुर्गापुर में ओड़िशा की एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटनाओं का उल्लेख करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा,“मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महिला हैं, फिर भी बंगाल में महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं. खासकर आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार और अपमानजनक घटनाएं हो रही हैं. इसी अन्याय के विरोध में हम सड़कों पर उतरे हैं.” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ, तो भाजपा आनेवाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >