कालियाचक से झारखंड में 500 ब्राउन शुगर सप्लाई करने चले 2 लोग पहुंचे हवालात

आसनसोल के सालानपुर में पुलिस ने 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी मालदा जिले के कालियाचक से नशीला पदार्थ ला रहे थे और इसे झारखंड सप्लाई करने जा रहे थे.

आसनसोल/रूपनारायणपुर : 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार धनबाद (झारखंड) जिला के चिरकुंडा थाना अंतर्गत आदर्श नगर सरसा पहाड़ी इलाके का अमित कुमार साव (20) और हीरापुर थाना क्षेत्र के आजादनगर इलाके का निवासी नजीबुद्दीन खान को अदालत ने नौ दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया.

सालानपुर थाना पुलिस ने बुधवार दोनों आरोपियों को पाइपलाइन रोड, धांगुड़ी इलाके में पकड़ा था. इनके चार पहिया वाहन में ड्राइवर सीट के पीछे से एक पैकेट में 100 और सह ड्राइवर सीट के पीछे से 200 ग्राम के दो-दो पैकेट मिलाकर कुल 500 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया था.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह ब्राऊन शुगर दोनों आरोपी मालदा जिला के कालियाचक इलाके से ला रहे थे और झारखंड के विभिन्न इलाके में सप्लाई करना था. हालांकि सालानपुर थाना होकर यह कहां जा रहे थे? यहां इनका कोई नेटवर्क है या नहीं? ये कितने दिनों से यह काम कर रहे हैं?

सालानपुर थाना के अवर निरीक्षक एनामुल करीम की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सालानपुर थाना केस नम्बर 179/26 में एनडीपीएस एक्ट 1985 के धारा 21(c)/25/29 के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में 21(c) धारा लगाया गया है, जो व्यावसायिक मात्रा (250ग्राम) में विनिर्मित नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ा है और यह काफी गंभीर मामला है.

गौरतलब है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस आयुक्त डॉ प्रणव कुमार के नेतृत्व में पूरे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में एक विशेष अभियान चल रहा है. जिसमें लगभग प्रतिदिन ही गांजा, हेरोइन, ब्राउन शुगर आदि पकड़ा जा रहा है.

सालानपुर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया 500 ग्राम ब्राउन शुगर, एडीपीसी में सबसे बड़ी खेप की बरामदगी है. खुफिया विभाग (डीडी) की टीम भी इसकी जांच में जुट गयी है, आखिर इतने बड़े खेप की खपत कहां होनी थी. सूत्रों के अनुसार मामले की डीडी की टीम को दिया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shiv shankar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >