ऑडिटोरियम का काम जल्द पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

लावदोहा फरीदपुर ब्लॉक सरफी में आधे-अधूरे ऑडिटोरियम को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया. गौरतलब है कि कई वर्ष पहले दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के इच्छापुर पंचायत में सरपी इको पार्क के सामने रवींद्र भवन नामक एक इनडोर ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हुआ था.

पांडवेश्वर.

लावदोहा फरीदपुर ब्लॉक सरफी में आधे-अधूरे ऑडिटोरियम को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया. गौरतलब है कि कई वर्ष पहले दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के इच्छापुर पंचायत में सरपी इको पार्क के सामने रवींद्र भवन नामक एक इनडोर ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हुआ था. उस समय इस क्षेत्र के विधायक तृणमूल कांग्रेस से जितेंद्र तिवारी हुआ करते थे. इस ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ था. भवन का लगभग 50 प्रतिशत काम, जिसमें कई कमरे भी शामिल हैं, पूरा हो चुका है.

इस बीच पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जितेंद्र तिवारी तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा का आरोप है कि भवन का निर्माण कार्य 2021 से रुका हुआ है. निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन के बाहर धरने पर बैठ गये. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भवन के लिए आवंटित धनराशि को घटाकर कम कर दिया गया है.

तृणमूल का जवाब: नया आवंटन मिला है, काम फिर शुरू होगा

तृणमूल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व जिला परिषद प्रमुख सुजीत मुखर्जी ने कहा कि इलाके में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भवन निर्माण का निर्णय लिया गया था. प्रारंभ में पश्चिमी क्षेत्रीय विकास बोर्ड ने दो करोड़ रुपये आवंटित किये थे. उसके बाद धन आवंटित नहीं हुआ, इसलिए काम रोक दिया गया. सुजीत बाबू ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे थे, जो डेढ़ महीने पहले भेज दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर भवन निर्माण के लिए 6.8 करोड़ रुपये की नयी राशि स्वीकृत की गयी है और निर्माण कार्य बहुत जल्द फिर से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >