ईसीएल कर्मियों के परिजनों को बीमा भुगतान

बैंक ने एक परिजन को 94 लाख का चेक दिया, जबकि दो श्रमिकों के परिजनों को 6-6 लाख और एक अन्य परिजन को 4 लाख रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया गया.

पांडवेश्वर. सोनपुरबजारी क्षेत्र के ट्रेनिंग सेंटर स्थित केनरा बैंक की ओर से ईसीएल कर्मी बैंक पेरोल सैलरी खाताधारकों की मृत्यु के बाद बीमा राशि का भुगतान किया गया. बैंक ने एक परिजन को 94 लाख का चेक दिया, जबकि दो श्रमिकों के परिजनों को 6-6 लाख और एक अन्य परिजन को 4 लाख रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया गया.

सोनपुरबजारी जीएम ने की बैंक के प्रयास की सराहना

इस दौरान सोनपुर बजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक आनंद मोहन, एजेंट शंभू कुमार झा, एपीएम एचआर कजरी दास, वित्त प्रबंधक संदीप चटर्जी और केनरा बैंक दुर्गापुर जोन के सहायक महाप्रबंधक भंवर विजेंद्र सिंह, सीनियर प्रबंधक सब्यसाची मुखर्जी, सुधीर कुमार सिंह और दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे. महाप्रबंधक आनंद मोहन ने गुरनाम सिंह की विधवा जसवीर कौर को 94 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. शेष चेक एजेंट शंभू कुमार झा और कजरी दास के हाथों दिये गये.

इस अवसर पर महाप्रबंधक आनंद मोहन ने बैंक के इस प्रयास को बड़ा सराहनीय कदम बताया. उन्होंने बैंक अधिकारियों से कॉलोनी में एक एटीएम खोलने की व्यवस्था करने का आग्रह किया, ताकि श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने सभी श्रमिकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही, ताकि सभी बैंक से अपना वेतन उठाएं.

ठेका श्रमिकों का भी सैलरी अकाउंट खोलने का प्रयास

एपीएम कजरी दास ने जानकारी दी कि सोनपुर बजारी क्षेत्र के तमाम ठेका श्रमिकों का भी बैंक में सैलरी अकाउंट खोलने का प्रयास किया जा रहा है. अब तक 900 ठेका श्रमिकों के खाते खोले जा चुके हैं, ताकि उन्हें भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. एजीएम भंवर विजेंद्र सिंह ने बताया कि केनरा बैंक सैलरी खाताधारकों को बीमा भी दे रहा है. किसी भी तरह से खाताधारक की मौत होने पर, दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये तक के मुआवजे का प्रावधान है, जबकि सामान्य मृत्यु पर 4 से 6 लाख रुपये दिए जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >