सड़क हादसे में घायल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

आसनसोल. ट्रैफिक मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक वोल्वो बस ने पल्सर बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जनता को शांत करने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनबहुल इलाका होने के बावजूद यहां बसें काफी तेजी से आवागमन करती हैं. जिस वजह से यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से यहां पर ट्रैफिक कर्मी तैनात करने की मांग की. समाचार लिखे जाने तक बाइक सवार की पहचान नही हो पायी थी. पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से उसे आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >