अवैध बालू खनन : पुलिस ने की छापेमारी, 20 ट्रैक्टर जब्त

रामपुरहाट थाना पुलिस ने पांच विशेष टीम बनाकर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया

बीरभूम में अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई

बीरभूम. जिले में डीएम द्वारा अवैध बालू खनन माफियाओं के खिलाफ छापामारी के बाद अब पुलिस भी सक्रिय हो गयी है. रामपुरहाट थाना पुलिस ने पांच विशेष टीम बनाकर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 20 ट्रैक्टर जब्त किये गये, जिनमें बड़ी मात्रा में अवैध बालू लदा हुआ था.

विपक्ष ने साधा निशाना

पुलिस की इस कार्रवाई पर विपक्षी दल भाजपा ने सवाल उठाये हैं. उनका आरोप है कि पुलिस केवल दिखावा कर रही है. असली कारोबार हैवी डंपर और ट्रकों से हो रहा है, जो पुलिस की नाक के नीचे से गुजर जाते हैं. विपक्ष का कहना है कि कुछ ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस खुद की पीठ थपथपा रही है.

पुलिस का पक्ष ः पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रामपुरहाट थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया गया. यहां से अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है. हालांकि, किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >