हाथियों के तांडव से घरों को हुआ नुकसान

शनिवार की रात हाथियों ने एक के बाद एक गांव में तांडव चलाया. जिसमें कापिस्ता, शालटोरा, सालबेड़िया, सुयारा, मदनपुर शामिल हैं.

बांकुड़ा. हांथी का तांडव उत्तर बांकुड़ा के गंगाजलघाटी ब्लॉक के कापिस्ता क्षेत्र में देखने को मिला. शनिवार की रात हाथियों ने एक के बाद एक गांव में तांडव चलाया. जिसमें कापिस्ता, शालटोरा, सालबेड़िया, सुयारा, मदनपुर शामिल हैं. कहीं कहीं घर के दरवाजे को तोड़ दिया गया तो कहीं घर की बाउंड्री वॉल को नुकसान पहुचाया गया..इसके अलावा चावल, धान आदि सामान तहस नहस कर दिया दिया गया. कई क्षेत्रों में फसलों को नष्ट कर दिया गया. क्षेत्र के लोग रात भर हाथियों के तांडव से आतंकित है. कुछ ने किसी तरह गजराज के तांडव से अपनी जान बचायी. दूसरी ओर, वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि क्षेत्र में गेहूं की अच्छी खेती के कारण, हाथी ड्राइव में समस्या हो रही है. वन विभाग कोशिश कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार हाथियों की निगरानी की जा रही है. गांवों में गार्ड की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >