स्कूल की छात्राओं के साथ दुष्कर्म का आरोपी प्रधान शिक्षक 21 दिनों बाद हुआ गिरफ्तार

भास्कर पर स्कूल की आवासीय नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप है.

आवासीय छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप अब तक था फरार पुरुलिया. 21 दिनों तक फरार रहने के बाद आखिरकार पुलिस ने पुरुलिया जिले के बोरो थाना क्षेत्र स्थित बड़गड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भास्कर चंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया. भास्कर पर स्कूल की आवासीय नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप है. आरोप सामने आने के बाद से ही प्रधानाध्यापक फरार था. जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था. घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दल और आदिवासी संगठनों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सज़ा की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन किया. इसी दबाव के बीच सोमवार रात पुलिस ने भास्कर चंद्र महतो को हावड़ा से गिरफ्तार किया. मंगलवार को जब आरोपी को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया, तो न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इस दौरान अदालत परिसर के बाहर आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने आरोपी शिक्षक को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >