जयपुर में सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, एक घायल

West Bengal Road Accident: बांकुड़ा जिले में एक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा विष्णुपुर–आरामबाग स्टेट हाई-वे पर हुआ. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

बांकुड़ा से प्रणव वैरागी की रिपोर्ट

Road Accident: बांकुड़ा जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा विष्णुपुर–आरामबाग स्टेट हाई-वे नंबर-2 पर जयपुर थाना क्षेत्र के सलदा मोड़ के समीप बोष्टम बागान इलाके में हुआ.

देर रात हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11:20 बजे से 11:40 बजे के बीच होने का अनुमान है. शुरुआती जांच में आशंका जतायी गयी है कि किसी अज्ञात वाहन ने 2 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी होगी. हालांकि, पुलिस दोनों मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने की संभावना के आधार पर भी जांच कर रही है.

3 लोगों की घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

पुलिस ने बताया है कि दुर्घटना के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था. इसलिए दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मृतकों की पहचान जयपुर थाना क्षेत्र के बैतल गांव निवासी पल्लव सांतरा (20), सुपुर मेटेपाड़ा निवासी अनंत सांतरा (20) और उज्ज्वल बायेन (24) के रूप में हुई है. इनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी.

ये भी पढ़ें: बंगाल के मंत्री खुदीराम टुडू ने दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मदद के लिए रोका काफिला, कार से भेजा अस्पताल

बापू रुईदास ने अस्पताल में तोड़ा दम

देर रात हुए हादसे में घायल बापी रुईदास (जयपुर थाना क्षेत्र के राउतखंड इलाके के कांचनारी गांव निवासी) की इलाज के दौरान विष्णुपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मौत हो गयी. दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

लोगों ने 5 लोगों को सड़क पर पड़ा देखा

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रात के अंधेरे में सड़क पर 5 लोगों को देखा. सभी के शरीर से खून बह रहा था. इनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. 2 गंभीर रूप से घायल थे. लोगों ने तत्काल जयपुर थाने को इसकी सूचना दी.

ये भी पढ़ें: बांकुड़ा-दुर्गापुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार में दो बसों के बीच टक्कर, 30 यात्री घायल

पुलिस ने सड़क पर पड़े लोगों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को विष्णुपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने पल्लव, अनंत और उज्ज्वल को मृत घोषित कर दिया. बाद में इलाज के दौरान बापी की भी मौत हो गयी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के अनुसार, मृतक युवक मोटरसाइकिल से जयपुर घूमने गये थे. वहां से घर लौटते समय हादसा हुआ. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे और अपने परिजनों के शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे. रो-रोकर उनका बुरा हाल था. अस्पताल में एक साथ तीन-तीन मृतकों के परिजनों का विलाप देख वहां का माहौल गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >