श्रीलेखा मित्रा को तत्काल गिरफ्तार करो, भाजपा ने दुर्गापुर में भी दर्ज करायी प्राथमिकी

अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ दुर्गापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर/कार्टून प्रदर्शित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. भाजपा नेताओं ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

दुर्गापुर से नीरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दुर्गापुर पश्चिम 3 नंबर मंडल की ओर से बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्टर/कार्टून प्रदर्शित करने के आरोप में श्रीलेखा पर कोक ओवन थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. तीन नंबर मंडल अध्यक्ष तेज नारायण पांडे ने थाने में जाकर लेफ्ट की समर्थक मानी जाने वाली अभिनेत्री के खिलाफ सोमवार को शिकायत दर्ज करायी.

24 जुलाई को श्रीलेखा ने लहराया था आपत्तिजनक पोस्टर

भाजपा नेताओं ने कहा कि 24 जुलाई को सियालदह से धर्मतला (एस्प्लेनेड) तक नीट 2026 परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्र रैली निकाली गयी थी. इस दौरान अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के हाथ में एक ऐसा पोस्टर था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक और अशोभनीय कैरिकेचर था. इसी की शिकायत करते हुए थाने में ऐक्ट्रेस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रधानमंत्री का अपमान अक्षम्य अपराध : भाजपा

भाजपा नेताओं ने श्रीलेखा के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. भाजपा नेताओं ने श्रीलेखी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गयी है. पार्टी नेताओं ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री का अनादर करना अक्षम्य अपराध है. श्रीलेखा के इस व्यवहार से राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री के प्रशंसकों में रोष है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर मामले में बढ़ी श्रीलेखा की मुश्किलें! ऐक्ट्रेस ने दी सफाई

आनंदपुर और बिधाननगर में पहले हो चुकी है FIR

इससे पहले रविवार को भाजपा प्रवक्ता केया घोष ने आनंदपुर पुलिस थाने में श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस थाने के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा चुकी है. हालांकि, श्रीलेखा ने सफाई दी है कि उन्होंने चश्मा नहीं पहन रखा था. इसलिए उनको पता नहीं चला कि पोस्टर में क्या था. भाजपा से उनके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वह पीएम का जान-बूझकर अपमान नहीं कर सकतीं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार, आरोपियों को घटनास्थल तक नंगे पैर ले गयी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >