जामुड़िया : बोरिंग डांगा ग्राउंड पाड़ा में आंगनबाड़ी को मिला वॉटर कूलर

सोमवार आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो-एक के अधीन वार्ड एक के बोरिंगडांग ग्राउंड पाड़ा में मॉडल आइसीडीएस सेंटर यानी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खुशी का दिन रहा. जादूडांगा स्थित बाबा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कारखाना के सहयोग से इस आंगनबाड़ी केंद्र में ठंडे पानी की मशीन स्थापित की गयी.

जामुड़िया.

सोमवार आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो-एक के अधीन वार्ड एक के बोरिंगडांग ग्राउंड पाड़ा में मॉडल आइसीडीएस सेंटर यानी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खुशी का दिन रहा. जादूडांगा स्थित बाबा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कारखाना के सहयोग से इस आंगनबाड़ी केंद्र में ठंडे पानी की मशीन स्थापित की गयी. इससे बच्चों व स्थानीय लोगों में खुशी है.

मौके पर वार्ड एक के सचिव चंद्रनाथ मुखर्जी ने बताया कि पहले यहां आंगनबाड़ी केंद्र तो था, पर यह वैसा मॉडल आइसीडीएस सेंटर नहीं था, जिससे बच्चों को असुविधा होती थी. उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र को बहुत बढ़ावा दिया गया है.इस इलाके के सभी निवासियों के अथक प्रयासों से यह सेंटर अब एक मॉडल आईसीडीएस सेंटर बन पाया है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं.

चंद्रनाथ मुखर्जी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए भी यहां के बच्चों को पीने के लिए ठंडे पानी की मशीन नहीं थी. उस कमी को बाबा स्ट्रक्चरल कारखाना के सहयोग से पूरा कर दिया गया है.

मौके पर बाबा स्ट्रक्चरल कारखाना के निदेशक रोहित कुमार चौधरी, प्रतिभानाथ राय, प्रियरंजन मुखर्जी, जॉनी बाउरी, मौसमी राय अधिकारी और विशाल बाउरी उपस्थित थे. इस पहल से बच्चों को अब गर्मी में ठंडा पानी मिल सकेगा, जिससे उनकी पढ़ाई व सेहत दोनों ठीक रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >