40 हजार बोर्ड मनी के साथ आठ बाइक को पुलिस ने किया जब्त

दिवाली के पहले जुआ बोर्ड पर दबिश को लेकर पुलिस सक्रिय

अवैध पटाखों के खिलाफ भी पुलिस की चली मुहिम, 460 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त अवैध शराब के कारोबार पर भी पुलिस का शिकंजा, अभियान चला कर 23 बोतल देसी शराब जब्त आसनसोल. दिवाली आते ही जुआ का चलन काफी तेजी से बढ़ जाता है. जिसपर अंकुश लगाने को लेकर आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस का विशेष अभियान चला, जिसमें 40 हजार रुपये बोर्ड मनी, 25 पैकेट ताश के पत्ते, आठ मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया. इसके अलावा अवैध पटाखों को लेकर की गयी छापेमारी में 460 किलो प्रतिबंधित पटाखे कांकसा थाना पुलिस ने जब्त किये.

पांडवेश्वर और कुल्टी थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चला कर 23 बोतल देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.

गौरतलब है कि दीपावली के दौरान जुआ पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस का अभियान तेज हो गया है. सोमवार रात को विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अभियान चलाकर 40 हजार रुपये नकद और आठ बाइक जब्त किया. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. अवैध शराब बिक्री को लेकर कुल्टी थाना पुलिस ने अपने इलाके एक जगह छापेमारी की और 15 बोतल शराब के साथ संचालक चिनकुड़ी इलाके का निवासी अशोक महतो उर्फ यादव को गिरफ्तार किया.

पांडवेश्वर थाना पुलिस ने अपने इलाके में एक जगह छापेमारी कर आठ बोतल देशी शराब के साथ स्थानीय राधापद घोष को गिरफ्तार किया. कांकसा थाना पुलिस ने पानागढ़ बाजार इलाके में स्थित एक गोडाउन में छापेमारी कर विभिन्न प्रकार के कुल 460 किलो पटाखा (कार्टून के साथ) जब्त किया.

किस थाना क्षेत्र में कब रेड, कितनी जब्त हुई बोर्ड मनी

बाराबनी थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर डेढ़ हजार और ढाई हजार रुपये बोर्ड मनी जब्त किया. रानीगंज थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में एक जगह छापेमारी कर 405 रुपये बोर्ड मनी जब्त किया. कांकसा थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर 31 हजार रुपये और चार हजार रुपये बोर्ड मनी के साथ आठ बाइक व 25 पैकेट तास जब्त किया. अंडाल थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में एक जगह छापेमारी कर 620 रुपये की राशि की बोर्ड मनी जब्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >