झांझरा क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे सीआइएल निदेशक, दिया व्यवसाय विविधीकरण पर जोर

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के निदेशक (व्यवसाय विकास) देबाशीष नंदा अपनी पत्नी रिंकी नंदा के साथ बुधवार को झांझरा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. उनके साथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय भी मौजूद थे. विशिष्ट अतिथियों का स्वागत इसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) नीलाद्री राय, झांझरा क्षेत्र के महाप्रबंधक आरसी महापात्रा और शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष शुभश्री महापात्रा ने किया.

अंडाल.

दौरे की शुरुआत झांझरा परियोजना कोलियरी में एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन से हुई, जिसे क्षेत्र की सहायक प्रबंधक (खनन) ऐश्वर्या सरकार ने प्रस्तुत किया. इस प्रस्तुति में परियोजना की परिचालन क्षमताओं, अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया गया. इसके बाद महाप्रबंधक आरसी महापात्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खदान का दौरा किया और टीम एमआइसी माइंस के कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.

झांझरा टीम को किया प्रेरित, दिया सतत विकास का संदेश

देबाशीष नंदा ने झांझरा क्षेत्र की टीम को उत्पादन में और अधिक उत्कृष्टता लाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने व्यवसाय विविधीकरण और सीआईएल के सतत विकास के दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की और कई बहुमूल्य सुझाव दिये. इस अवसर पर सीआइएल के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट मामले एवं व्यवसाय विकास) चिरंजीत पात्रा तथा महाप्रबंधक (बीडी) डॉ पीयूष कुमार भी उपस्थित थे. उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >