साइकिल रिपेयरिंग करने वाला मानव तस्कर! एनआईए ने दुर्गापुर से गुलाम जमां को किया गिरफ्तार

एनआईए ने दुर्गापुर से गुलाम जमां को गिरफ्तार किया है. उस पर मानव तस्करी करने का आरोप है. आरोप है कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिये लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पश्चिम एशियाई देशों में भेजा करता था. जांच एजेंसी को संदेह है कि वह संगठित गिरोह का सदस्य है.

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने साइकिल टायर की रिपेयरिंग करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिये श्रमिकों को पश्चिम एशियाई देश भेजकर मानव तस्करी करता था. एनआईए के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

दुर्गापुर कोर्ट ने 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

आरोपी की पहचान गुलाम जमां उर्फ लक्की उर्फ गुलाम रजा के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद एनआईए की टीम ने उसे दुर्गापुर की अदालत में पेश किया और उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी. कोर्ट ने एनआईए के आग्रह को स्वीकार करते हुए गुलाम को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया.

3 घंटे की तलाशी और गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

वह दुर्गापुर के वार्ड संख्या-13 स्थित न्यू स्टील पार्क इलाके के इमामबाड़ा रोड में रहता था. न्यू स्टील पार्क इलाके के मेन गेट के पास स्थित घर पर करीब 3 घंटे तलाशी लेने और गहन पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी कर नाबालिग समेत 3 को छुड़ाया, 4 गिरफ्तार

कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर करता था मानव तस्करी

अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसियों को संदेह है कि गुलाम जमां उस गिरोह का सदस्य था, जो विदेश में कॉन्ट्रैक्ट पर रोजगार दिलाने के नाम पर श्रमिकों की पश्चिम एशियाई देशों में तस्करी करता था. उन्होंने कहा कि जांचकर्ता इस आरोप की भी जांच कर रहे हैं कि विदेश भेजे जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए उनके लिए फर्जी पासपोर्ट की व्यवस्था की जाती थी.

मानव तस्करी के एक गिरोह से जुड़े मामले की जांच के तहत यह तलाशी अभियान चलाया गया. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जांच से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गयी है. चूंकि जांच अभी जारी है, इसलिए अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा. -एनआईए अधिकारी

छत्तीसगढ़ का रहने वाला है गुलाम जमां

केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला गुलाम जमां करीब 4 वर्ष पहले स्थानीय महिला से विवाह करने के बाद दुर्गापुर आकर बस गया था. वह अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ न्यू स्टील पार्क इलाके में रह रहा था. उन्होंने कहा कि जांचकर्ता उसके पूर्व रोजगार संबंधी रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 17 बच्चियां बचायी गयीं, बिहार-असम के 4 तस्कर गिरफ्तार

ट्रैवल एजेंसी की आड़ में करता था मानव तस्करी

एनआईए अधिकारी के अनुसार, गुलाम जमां ने पहले छत्तीसगढ़ में एक टायर की दुकान पर काम करता था. बाद में वह एक ‘ट्रैवल एजेंसी’ से जुड़ गया, जहां कथित तौर पर उसका संपर्क विदेशों में श्रमिकों को भेजने वाले एक संगठित गिरोह से हुआ. एजेंसी को संदेह है कि ट्रैवल एजेंसी की आड़ में अवैध मानव तस्करी कारोबार किया जा रहा था.

जमां की पत्नी से भी अधिकारियों ने की पूछताछ

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पड़ोसियों से बहुत कम मेल-जोल रखता था. वह अक्सर मलयेशिया और सऊदी अरब जैसे देशों की यात्रा करता था. हालांकि उस समय उसकी इन यात्राओं का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से ज्ञात नहीं था. सोमवार को चलाये गये ऑपरेशन के दौरान एनआईए अधिकारियों ने जमां की पत्नी से भी पूछताछ की.

ये भी पढ़ें: बंगाल में हथियार और 200 कारतूस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बिहार के मुंगेर गैंग से जुड़े हैं तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >