पेड़ से पत्ते तोड़ते लगा करंट, अधेड़ की हुई मौत

मृतक की पहचान राजू मांझी(45) के रूप में की गयी है, जो बामणी गांव के मांझीटोला का निवासी था.

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा पुरुलिया. जिले के मानबाजार थाना क्षेत्र के बामणी गांव में शुक्रवार सुबह करारा करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजू मांझी(45) के रूप में की गयी है, जो बामणी गांव के मांझीटोला का निवासी था.

11000 वोल्ट के तार से छू गयी पेड़ की डाल

स्थानीय सूत्रों की मानें तो, राजू मांझी सुबह अपनी बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था. उसी दौरान पेड़ की एक डाल पास से गुजरे 11000 वोल्ट की हाइटेंशन तार से टकरा गयी. इससे राजू मांझी को तेज बिजली का झटका लगा और वह पेड़ से नीचे आ गिरा. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी मानबाजार प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

ऑटोप्सी के लिए भेजा गया शव, जांच में जुटी पुलिस

मानबाजार थाने पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >