दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा रोकने गये युवक की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

रविवार देर रात दुर्गापुर थाना क्षेत्र के पलासडीहा ग्राम में सनसनीखेज वारदात हुई. जहां दो पड़ोसियों के बीच चल रहे झगड़े को रोकने गये गोपाल दास नामक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गयी.

दुर्गापुर.

रविवार देर रात दुर्गापुर थाना क्षेत्र के पलासडीहा ग्राम में सनसनीखेज वारदात हुई. जहां दो पड़ोसियों के बीच चल रहे झगड़े को रोकने गये गोपाल दास नामक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गयी. हमले के बाद युवक को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल भेजा गया, हालत खराब देख उसे विधान नगर महकमा अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं हमलावर विजय टुडू (28) को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

क्या है मामला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पलाश डीहा ग्राम के दक्षिण आदिवासी पाड़ा में रविवार देर रात युधिष्ठिर महतो और विजय टुडू नाम के दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो रहा था. इस दौरान विजय टुडू नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था. उस समय स्थिति को संभालने की कोशिश में गोपाल दास (30) नामक युवक उन लोगों के झगड़े के बीच में पड़ गया. आरोप है कि उसी दौरान विजय टुडू ने गोपाल दास के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. माथे पर चोट लगने से गोपाल दास जख्मी होकर वहीं गिर कर तड़पने लगा. गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां हालात नाजुक देख उसे विधान नगर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विजय टुडू को गिरफ्तार करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी .

इस बारे में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था. लेकिन फिलहाल स्थिति काबू में है. आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >