पानागढ़.
आउस ग्राम थाना अंतर्गत भालकी ग्राम पंचायत के प्रतापपुर में नवनिर्मित सड़क और ड्रेन के निम्न स्तर के कार्य को लेकर रविवार सुबह स्थानीय लोग ठेकेदार से शिकायत करने पहुंचे. इसी दौरान आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के एक नेता अरूप मिड्ढा ने दो किसानों की बेरहमी से पिटाई कर दी.इलाके में बढ़ा तनाव
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और उत्तेजना फैल गयी. जब पीड़ित किसान शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब अरूप मिड्ढा ने वहां भी उन्हें धमकी दी. मारपीट में घायल किसानों की पहचान रिजाउल और मुजाम्मिल शेख के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए जामताड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
