पुरुलिया में हड़ताल का मिला-जुला रहा असर

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय मजदूर संगठनों की बुधवार को बुलायी देशव्यापी हड़ताल का पुरुलिया जिले में मिला-जुला असर देखा गया. इस दिन सुबह से ही जिला के सभी हिस्सों में निजी बसें पूरी तरह से बंद रहीं, जबकि सरकारी बसें अन्य दिनों की तरह चलती रहीं.

पुरुलिया.

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय मजदूर संगठनों की बुधवार को बुलायी देशव्यापी हड़ताल का पुरुलिया जिले में मिला-जुला असर देखा गया. इस दिन सुबह से ही जिला के सभी हिस्सों में निजी बसें पूरी तरह से बंद रहीं, जबकि सरकारी बसें अन्य दिनों की तरह चलती रहीं. माकपा के मजदूर संगठन और किसान संगठन की ओर से इस दिन जिला के अधिकांश हिस्सों में बंद के समर्थन में जुलूस निकाला गया.

आड़शा थाना क्षेत्र के कांटाडी मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद के समर्थन में संगठन के लोगों ने घंटाभर सड़क जाम कर दिया. भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को रास्ते से हटाया, तब जाकर आवाजाही सामान्य हुई. इस दिन जिला के अधिकतर निजी बैंक बंद रहे. वामपंथी संगठन ने इस हड़ताल के सफल रहने का दावा करते हुए कहा कि जिला के अधिकांश क्षेत्रों में निजी बसों के साथ दुकानें, बाजार-हाट पूरी तरह से बंद कर लोगों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना राय जतायी. कुछ स्थानों पर पुलिस ने जबरन बंद को विफल करने का प्रयास किया. अलबत्ता, इस दिन तृणमूल की ओर से दावा किया गया कि जिला के सभी स्थानों पर दुकान, प्रतिष्ठान अन्य दिनों जैसे खुले रहे एवं जिला के सभी शिक्षण संस्थानों के साथ सरकारी कार्यालय एवं कारखाना पूरी तरह से खुले हुए थे. उपस्थित भी सामान्य रही. तृणमूल ने इस हड़ताल को फेल बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >