अनुब्रत की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

एक पुलिस अधिकारी से फोन पर कथित तौर पर बदजुबानी के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल उर्फ केष्टो की गिरफ्तारी की मांग पर युवा कांग्रेस ने यहां विरोध प्रदर्शन किया.

दुर्गापुर.

एक पुलिस अधिकारी से फोन पर कथित तौर पर बदजुबानी के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल उर्फ केष्टो की गिरफ्तारी की मांग पर युवा कांग्रेस ने यहां विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को शहर के चंडीदास बाजार से लगे रोटरी में कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती की उपस्थिति में दुर्गापुर पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेसियों ने उक्त तृणमूल नेता की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की आवाज बुलंद की.

उक्त तृणमूल नेता का पुतला भी फूंका गया. मौके पर दुर्गापुर पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेघना मान्ना, दुर्गापुर एक नंबर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोबिन गांगुली, तीन नंबर ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुदीप्त कर्मकार, अध्यक्ष अशोक सासमल, सोशल मीडिया समन्वयक गोपा मुखर्जी, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन सुदर्शन चक्रवर्ती, महिला नेता सुमना गुहा, विश्वरूप भट्टाचार्य, मिलन सिन्हा, जयदीप बोस, सुकमल साहा आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >