आरजी कर की घटना के खिलाफ कांग्रेस की रैली

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के विरोध में और घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के आह्वान पर शहर के स्टील मार्केट पांचमाथा मोड़ से भिरिंगी मोड़ तक एक विरोध रैली निकाली गयी.

दुर्गापुर.

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के विरोध में और घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के आह्वान पर शहर के स्टील मार्केट पांचमाथा मोड़ से भिरिंगी मोड़ तक एक विरोध रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व करने वाले पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देबेश चक्रवर्ती ने कहा कि इस क्रूर बलात्कार और हत्या में शामिल अपराधियों और सबूत नष्ट करने वाले या गलत जानकारी के साथ मृतक के माता-पिता को गुमराह करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इसके साथ ही देवेश चक्रवर्ती ने दोषियों को जल्द सख्त सजा देने की भी मांग की. इस विरोध रैली में सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता-समर्थक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >