झांझरा मैदान में खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण

इसीएल के झांझरा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान मैदान में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण किया गया.

पांडवेश्वर.

इसीएल के झांझरा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान मैदान में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण किया गया. इसीएल/बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने मूर्ति का अनावरण किय. मौके पर इसीएल के तकनीकी निदेशक पीपी/ओपी नीलाद्रि राय, डीएफ/डीपी मोहम्मद अंजार आलम, महाप्रबंधक रमेश चंद्र महापात्र, एजीएम अचिंत्य हलदार, एपीएम रंगन चंद्र, एजेंट तन्मय कोले व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे. सीएमडी ने मेकैनिकल स्वीपर वैन का शुभारंभ किया, जो सड़कों की सफाई करेगा, इसके अलावा हिंदी पखवाड़ा एवं स्वच्छता प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सीएमडी ने कहा कि झांझरा एरिया आज भले ही पर्याप्त निष्पादन नहीं दे पा रहा है, पर महाप्रबंधक आरसी महापात्र उसकी बेहतरी में लगे हुए हैं. जल्द ही यहां निष्पादन के सारे रिकॉर्ड टूट जायेंगे. बाद में सीएमडी समीरन दत्ता नये इको पार्क को देखने पहुंचे. इससे पहले कार्यक्रम में स्वागत भाषण महाप्रबंधक आरसी महापात्र ने दिया. एजीएम अचिंत्य हलदार के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >