डीपीएस दुर्गापुर में नागरिक सुरक्षा अभ्यास सत्र आयोजित

केंद्र सरकार से हवाई हमले की सूरत जैसी आपात स्थिति से निबटने के लिए जारी निर्देश के बाद बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस), दुर्गापुर में नागरिक सुरक्षा अभ्यास सत्र आयोजित किया गया.

दुर्गापुर.

केंद्र सरकार से हवाई हमले की सूरत जैसी आपात स्थिति से निबटने के लिए जारी निर्देश के बाद बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस), दुर्गापुर में नागरिक सुरक्षा अभ्यास सत्र आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य आम जनता खासकर स्कूली बच्चों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना था. बच्चों को घबराने के बजाय सतर्क रहने का संदेश देकर बताया गया कि यदि कभी हवाई हमले जैसी स्थिति बने, तो घबराने के बजाय सतर्कता व जागरूकता से ही जान-माल की रक्षा संभव है. इस दौरान बच्चों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय बताये गये. स्मार्ट टीवी के जरिये भी स्कूली बच्चों को समझाया गया.

शिक्षकों ने छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं के बारे में मौखिक रूप से निर्देश देकर और उन्हें संबंधित वीडियो दिखाकर उनका मार्गदर्शन किया.इस दौरान स्कूली बच्चों को मॉक ड्रिल करवाया गया.निकासी मार्गों, सभा स्थलों और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर स्पष्ट और संक्षिप्त निर्देश दिये गये. इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >