महिला से मारपीट के आरोप में सिविक वॉलंटियर अरेस्ट

वर्तमान में वह वनबहाल फांड़ी में सिविक वॉलंटियर के रूप में कार्यरत था.

दुर्गापुर. अंडाल के वनबहाल फांड़ी की पुलिस ने महिला के साथ गलत आचरण और मारपीट करने के आरोप में सिविक वॉलंटियर नीलकंठ नंदी (30) को गिरफ्तार किया है. आरोपी को शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आरोपी शीतलपुर दुर्गा मंदिर इलाके का निवासी है. उसके खिलाफ केस संख्या 275/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 351(2), 74 और 76 ऑफ बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है.

पहले भी लगे हैं कई गंभीर आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीलकंठ नंदी पर पहले भी जबरन वसूली, मारपीट, बलात्कार और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं. वर्तमान में वह वनबहाल फांड़ी में सिविक वॉलंटियर के रूप में कार्यरत था. इस बार उसके खिलाफ शीतलपुर गांव के एक दंपत्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ और हमला करने की शिकायत दर्ज कराई.

पत्नी से दुर्व्यवहार का विरोध करने पर हमला

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था. शुक्रवार को उसने फिर गलत आचरण किया. जब महिला ने पति को यह बात बताई और उन्होंने विरोध किया, तो नीलकंठ उनके घर पर आकर रॉड से हमला करने लगा. उसने दंपत्ति की पिटाई की और महिला का ब्लाउज फाड़ दिया. आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >